Thursday, April 11, 2013

राजकुमार

            राजकुमार
देश वालों रहो होशियार
               यहाँ के हम है राजकुमार  
चला रही मम्मी रिमोट से ये सारी  सरकार       
राज मुकुट हमको पहना दे,कोशिश है इस बार
चाटुकार और चमचों की है ,फ़ौज खड़ी तैयार 
टी वी अपने चर्चे है,  रंगे  हुए   अखबार
ये जनता कितनी भोली है ,चुनती है हर बार
हाथ मिलाने कितने छोटे दल बैठे तैयार
सब पर टांग रखी है सी बी आई की तलवार
अबकी बार यदि जीत गए तो,होगी नैया पार
देश वालों करो इन्तजार ,
                        यहाँ के हम है राजकुमार 
घोटू

No comments:

Post a Comment